Dr. Bhimrao Ambedkar Universal Development Trust
+91 9876543210
info@domain.com
Deoria, UP, India

डॉ० भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट (DBRAUDT)

Scroll Down
Image

About Us

सोच बदले- समाज बदलेगा

मैं श्रीमती नीतू देवी पत्नी सुनील कुमार, ग्राम- लखना टोला पाण्डेयपुर, पोस्ट-बीजापुर झंगटौर, तहसील- बरहज, जनपद- देवरिया (उ0प्र0)- 274501 का निवासिनी हूँ। जन कल्याणकारी एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर चैरिटेबल ट्रस्ट के निर्माण करने की घोषणा करती हूँ।

इस न्यास/ट्रस्ट को डॉ० भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट (DBRAUDT) के नाम से जाना जायेगा। इस न्यास/ट्रस्ट के विभिन्न उद्देश्य जैसे भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का निर्वाहन करना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में वृद्धि लाना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का सर्वांगिण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, स्वरोजगार, कृषि विकास, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, हस्तकला, शिल्पकला के विकास, वृद्धजनों के कल्याण हेतु कार्य, करना, ग्राम विकास कार्यक्रम, पर्यावरण सरक्षण एवं मानव के सर्वांगिण विकास जैसे- शैक्षणिक, स्वरोजगार, वैवाहिक कार्यक्रम तथा परिवार के संरक्षक के आकस्मिक निधन पर उसके पाल्यों के आर्थिक समस्या के समाधान हेतु लोगों द्वारा सहयोग प्रदान करना / करवाना। पब्लिक ट्रस्ट (लोक न्यास) की विधिक प्रतिबद्धताः डॉ० भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट (DBRAUDT) भारतीय लोक न्यास अधिनियम 1882 के प्राविधानों के तहत पंजीयन किया जाना प्रस्तावित हैं। इस पब्लिक ट्रस्ट पर भारतीय लोक न्यास अधिनियम 1882 के वे समस्त नियम / उपनियम लागू होंगे, जो इस न्यास के संचालन के लिये आवश्यक है तथा न्यायिक विधि में व्यवहारिक तथा विधिमान्य हैं। डॉ० भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट (DBRAUDT), ट्रस्ट के अधिनियम के प्राविधानों के अनुपालन के लिये प्रतिबद्ध है। पब्लिक ट्रस्ट (लोक न्यास) का नाम:- डॉ० भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सल डेवलपमेंट ट्रस्ट (DBRAUDT) | ब्लिक ट्रस्ट (लोक न्यास) का स्थाई पताः- ग्राम-लखना टोला पाण्डेयपुर, पोस्ट-बीजापुर झंगटौर, तहसील- बरहज, जनपद- देवरिया (उ0प्र0) - 274501 | पब्लिक ट्रस्ट (लोक न्यास) का कार्य क्षेत्रः- सम्पूर्ण भारत वर्ष। पब्लिक ट्रस्ट निर्माता/संस्थापक/न्यासकर्ता का नाम व पताः- श्रीमती नीतू देवी पत्नी सुनील कुमार, ग्राम-लखना टोला पाण्डेयपुर, पोस्ट-बीजापुर झंगटौर, तहसील-बरहज जनपद- देवरिया (उ0प्र0)-274501 ब्लिक ट्रस्ट निर्माता / संस्थापक की अनुपस्थिति में कार्य करने हेतु अधिकृत व्यक्ति का नाम व पदः श्रीमती अन्जू देवी (उपाध्यक्ष) ट्रस्टी प्रबन्धकारिणी समिति के उत्तरदायी पद- इस न्यास/ट्रस्ट में नामित व्यक्तियों को ट्रस्टी / प्रबन्धकारिणी समिति के पदाधिकारी बनाये गये हैं- 1-श्रीमती नीतू देवी सस्थापक / अध्यक्ष /न्यासकर्ता/मुख्यट्रस्टी 2-श्रीमती अन्जू देवी (उपाध्यक्ष) ट्रस्टी 3-श्री सतीश कुमार गौतम (प्रमुख सचिव) ट्रस्टी 4-श्री घनश्याम भारती (सचिव)ट्रस्टी 5-श्री सुभाष चन्द्र (कोषाध्यक्ष) ट्रस्टी 6-श्रीमती अनीता (वरिष्ठ सदस्य)ट्रस्टी पब्लिक ट्रस्ट (लोक न्यास) का स्वरूप- यह ट्रस्ट जनहित के उद्देश्य से गठित एक गैर सरकारी, अलाभकारी स्वैच्छिक संगठन है जो धर्म, जाति, वर्ग, संप्रदाय एवं राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करेगी। लाभग्राहीः- भारत में निवास करने वाले समस्त भारतीय लोगों को बिना किसी भेद-भाव के सामान्य विकास अर्थात मानव मात्र के सर्वांगिण विकास के लिये ट्रस्ट कार्य करेगा और सभी को समान रूप से लाभ पहुँचाने का प्रयास करेगा एवं मानत विकास में सहायक प्राणियों वनस्पतियों के विकास व कल्याण में कार्य करेगा। लाभग्राही व्यक्तिः- लोक न्यास द्वारा किसी प्रकार का कोई लाभ किसी व्यक्ति विशेष के लिये नहीं होगा, बल्कि ट्रस्ट लोक कल्याण के लिये जनहित में विकास व ट्रस्ट के कार्यक्रमों के विकास में लोक कल्याण हेतु उपयोग किया जा सकेगा। न्यास अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए समय समय पर गोष्ठी, सेमिनार, प्रदर्शनी व प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। सामाजिक कार्यकर्मों का निरीक्षण/मूल्यांकन/सर्वे/रीसर्वे/विकास आदि का कार्य करेगी। ट्रस्ट अपने स्वालंबन कार्यक्रम में संचालन के लिए जनता व्यापारिक प्रतिष्ठानों, जिला प्रशासन, राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं सरकारो के अधीन विभिन्न मंत्रालयों से चंदा,दान,अनुदान प्राप्त करेगा। ट्रस्ट का उद्देश्यः- 1. सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारतीय संस्कृति बंधुत्व की स्थापना करना, लोक कल्याणार्थ शिक्षा कला एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करना, अर्जक और उत्पादकों के हितों की रक्षा करने हेतु प्रयास करना। 2. न्यास/ट्रस्ट मानव मात्र के सर्वांगिण विकास मे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की शैक्षणिक रोजगार/स्वरोजगार, उसकी या उसके पाल्यों के वैवाहिक कार्यक्रम तथा किसी व्यक्ति के आकस्मिक मृत्युपरान्त उनके पाल्यों को आर्थिक संकट से उबरने के लिये लोगों द्वारा आर्थिक मदद करवाने का प्रयास करना। 3. न्यास/ट्रस्ट के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आर्थिक रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के जुड़े सदस्यों के बेटियों की वैवाहिक कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट में जुड़े अन्य सदस्यों द्वारा मदद मदद करवाने का प्रयास करना। 4. सम्पूर्ण भारत मे निवास करने वाले कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रजिस्ट्रेशन करके इस संस्था का सदस्य बन सकता है। 5. ट्रस्ट का प्रयास होगा कि दानकर्ता द्वारा लाभार्थी को सीधे मदद पहुचाई जाय जिससे सहयोग देने और लेने के मध्य पारदर्शिता बनी रहे और दानकर्ता के धन का दुरुपयोग न हो सके। 6. इस संस्था से जुड़े सदस्य द्वारा निरंतर सहयोग किया जाना अनिवार्य है। 7. इस संस्था से जुड़ा कोई भी सदस्य यदि सहयोग नहीं करता है तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी। 8. न्यास/ट्रस्ट अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी सरकारी विद्यालय मे विभागीय अनुमति से विद्यार्थियों / विद्यालय के हितार्थ सहयोग एवं निर्माण करने का प्रयास करेगी। 9. ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्र/छात्राओं को आर्थिक मदद करवाने का प्रयास करना। 10. समाज में शिक्षा के प्रति वशेष उदासीनता रखने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जैसे बाल्मीकि एवं मुशहर आदि मलिन बस्तियों में शिक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाना तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना।

Our Mission

Our mission is to uplift underprivileged communities by providing resources, education, and tools for growth.

No one should go to bed hungry.

We spread kindness and support.

We can change someone’s life.

Through your donations, we spread kindness and support to children and families.

Donate Now

500

Team Members

70

Award Winning

3000

Total Projects

7000

Client's Review

Why Us!

Few Reasons Why People Choosing Us!

We believe in creating opportunities and empowering communities through education, healthcare, and sustainable development. Your support helps us bring smiles, hope, and a brighter future to those in need.

Justo magna erat amet

Aliqu diam amet diam et eos

Clita erat ipsum et lorem et sit

Subscribe the Newsletter

Don't worry, we won't spam you with emails.